सीएम साय आज रायगढ़ में: उत्कल समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल, शाम को लोकभवन में राज्य स्थापना दिवस समारोह

रायपुर, 01 अप्रैल 2026। विष्णुदेव साय आज बुधवार को व्यस्त कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर 12:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री 12:30 बजे स्टेट प्लेन से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे ओ.पी. जिंदल एयरपोर्ट, रायगढ़ पहुंचेंगे। वहां से वे 1:25 बजे जगन्नाथ मंदिर, राजापारा पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 1:40 बजे बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट रायगढ़ में आयोजित उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में वे प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे।
दोपहर 3 बजे कार्यक्रम के बाद वे पुनः ओ.पी. जिंदल एयरपोर्ट पहुंचकर 3:20 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे और 3:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 4:20 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आरक्षित समय व्यतीत करेंगे।
शाम 5:50 बजे मुख्यमंत्री लोकभवन रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न राज्यों—मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिशा तथा दादर एवं नागर हवेली के राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे शाम 7:10 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों से भरपूर रहेगा, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।




