छत्तीसगढ़

कोंडागांव में डबल डेथ से सनसनी: पहले पत्नी की हत्या, फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम; दो बच्चों का उजड़ गया परिवार

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया।

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोकोडी गांव निवासी दंपति किसी काम से बनियागांव गए थे। गुरुवार रात जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में बल्लारी नाला के पास किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar