छत्तीसगढ़बस्तर

कुएं में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, ससुराल में पसरा मातम

,,शौच के लिए घर से निकला था, सुबह कुएं में मिला शव — पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल,

बस्तर। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरखोसा गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बलदेव ठाकुर (46) निवासी तुरपुरा खासपारा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बलदेव ठाकुर अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक कार्य से ससुराल खोरखोसा आया हुआ था। गुरुवार रात भोजन करने के बाद वह शौच के लिए घर से बाहर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका।

शुक्रवार सुबह जब घर के बाड़ी स्थित कुएं से पानी लेने पहुंचे, तो कुएं में बलदेव ठाकुर का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद से मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा माना जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar