छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार: रायपुर समेत 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 ई-बसें, मंत्री केदार कश्यप ने किया कैबिनेट फैसले का स्वागत

रायपुर, 9 जून 2026

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद् द्वारा राज्य के चार प्रमुख शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के निर्णय का परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कैबिनेट के इस फैसले से शहरी परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि ई-बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ प्रदूषण में कमी आएगी और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक, भरोसेमंद और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

उन्होंने कहा कि इन बसों के संचालन से शहरों में आवागमन आसान होगा और आम नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा। यह पहल प्रदेश में हरित परिवहन (ग्रीन ट्रांसपोर्ट) को बढ़ावा देने के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए जा रहे शहरी बुनियादी ढांचे का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।

केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार परिवहन क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार कर रही है। 240 ई-बसों का संचालन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश के नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar