CM TODAY SCHEDULE: नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे CM साय, कंवर भवन में करेंगे वृक्षारोपण; शाम 4:05 बजे CM हाउस पहुंचेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार, 22 अगस्त 2026 को नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:15 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12:10 बजे वे एयर इंडिया की उड़ान AI-1751 से रायपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री 2:15 बजे रवाना होकर 2:30 बजे कृषक सभागार, कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे कृषक सभागार से रवाना होकर 3:35 बजे कंवर भवन, लाभांडी (जोरा) पहुंचेंगे। यहां 3:40 से 3:55 बजे तक वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री 3:55 बजे कंवर भवन से रवाना होकर 4:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
नई दिल्ली से रायपुर तक का प्रारंभिक दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है, जबकि आगे का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।




