छत्तीसगढ़

अहिवारा में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, प्रधानमंत्री के संदेश से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार

अहिवारा। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो संवाद कार्यक्रम Mann Ki Baat का आज अहिवारा प्रवास के दौरान सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम को बड़े उत्साह और गंभीरता के साथ सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय विषयों पर भी संवाद हुआ। प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और सेवा भाव का संचार किया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, जनसेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरणा मिली और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्य करने का संकल्प मजबूत हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, कैबिनेट मंत्री Gajendra Yadav, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक ठाकुर, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी एवं सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar