छत्तीसगढ़
धर्म स्वातंत्र्य, कर्मचारी चयन मंडल और लोक भर्ती विधेयक 2026 से होगी सख्त कार्रवाई
धर्म स्वातंत्र्य, कर्मचारी चयन मंडल और लोक भर्ती विधेयक 2026 से होगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- प्रदेशवासियों के लिए वरदान

रायपुर, 22 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विधायक पुरंदर मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की और बजट सत्र में पारित हुए तीन महत्वपूर्ण विधेयकों पर उनका आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानून अवैध धर्मांतरण पर अंकुश लगाएंगे और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पूर्व सांसद जूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दी।




