छत्तीसगढ़
CM SCHEDULE : भाजपा कार्यालय में 6 घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आज दिनभर बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त

रायपुर, 13 मई 2026/ मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे शाम 5 बजे तक आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना होकर 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।




