छत्तीसगढ़बस्तर संभागसुकमा

सुकमा में भालू का हमला: मवेशी चराने गए दो ग्रामीण घायल, इलाके में दहशत


सुकमा,2 अक्टूबर 2026

जिले में जंगल में मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में दोनों ग्रामीण घायल हो गए। हमला पालामडगू गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घायल ग्रामीणों की पहचान पोडीयाम मुड़ा (30 वर्ष) और कवासी हिड़मा (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पालामडगू के पटेलपारा, थाना पोलमपल्ली के निवासी बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों ग्रामीण जंगल में मवेशी चरा रहे थे, तभी अचानक उनके सामने भालू आ गया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, भालू ने दोनों पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, भालू के हमले की घटना से आसपास के ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar