छत्तीसगढ़

रिसाइक्लिंग प्लांट में गंदगी का आलम: कचरा खाकर बीमार हो रहे गोवंश, दुर्गंध से लोग परेशान

कोरिया,20 सितम्बर 2026

कोरिया के बैकुंठपुर नगर पालिका क्षेत्र की सब्जी मंडी के बीच स्थित एसएलआरएम सेंटर में कचरा प्रबंधन को लेकर लापरवाही सामने आई है। शहर से रोजाना एकत्र होने वाला कचरा प्लांट के अंदर और बाउंड्री के बाहर खुले में फेंका जा रहा है। कई दिनों तक कचरा पड़े रहने से वह सड़ रहा है और आसपास दुर्गंध फैल रही है

खुले में पड़े कचरे के बीच बड़ी संख्या में घुमंतू गौवंश पहुंचकर कचरा खा रहे हैं। गौसेवकों का दावा है कि कचरा खाने से कई मवेशी फूड पॉइजनिंग और बीमारी का शिकार हो रहे हैं। गौसेवक अनुराग दुबे ऐसे बीमार गौवंशों का इलाज भी करा रहे हैं।

गौ सेवा आयोग के कोरिया जिला अध्यक्ष रेवा यादव ने नगर पालिका प्रशासन से गौवंशों के साथ हो रही लापरवाही रोकने और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की है।

एक ओर कलेक्टर कोरिया ने घुमंतू मवेशियों को व्यवस्थित स्थानों पर रखने के निर्देश नगर पालिका प्रशासन को दिए हैं, वहीं दूसरी ओर रिसाइक्लिंग प्लांट के आसपास खुले में कचरा फेंके जाने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इससे गौवंशों के स्वास्थ्य के साथ आसपास के वातावरण पर भी असर पड़ रहा है।

मामले को लेकर बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद के सीएमओ तरुण एक्का ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar