छत्तीसगढ़दिल्ली

राहुल गांधी के आवास पर दीपावली मिलन समारोह में जुटे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता, सोनिया और प्रियंका गांधी से हुई मुलाकात

रायपुर,7 नवम्बर 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित 5, सुनहरी बाग रोड निवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश के नेताओं ने राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में यूपीए की चेयरपर्सन एवं सांसद सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत सहित देशभर से आए वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के नेताओं ने उनसे आत्मीय मुलाकात की और देश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर सार्थक चर्चा की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए।

कार्यक्रम की तस्वीरें डॉ. चरणदास महंत ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली हमें सिखाती है कि अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, आशा और विश्वास का एक दीपक उसे मिटाने की शक्ति रखता है।

उन्होंने कहा कि आज देश के सामने नफरत, वैमनस्य और विभाजनकारी राजनीति जैसी चुनौतियां हैं। ऐसे समय में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और आपसी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar