छत्तीसगढ़

रायपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, संगठन मजबूत करने पर जोर

रायपुर,21 सितम्बर 2026

रायपुर संभाग में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जोरा स्थित प्रतिष्ठा मांगलिक भवन में आयोजित शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विशेषज्ञ अलग-अलग विषयों पर ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाना है।

शिविर का शुभारंभ रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया था।

पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘वर्तमान राजनीति में धर्म एवं धर्मनिरपेक्षता’ विषय पर व्याख्यान दिया। टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में व्यय, जबकि पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सामाजिक समरसता विषय पर जानकारी दी। युगल पाण्डेय ने प्रशिक्षण की भूमिका और संगठन सृजन तथा अशोक चतुर्वेदी ने कांग्रेस की विचारधारा एवं इतिहास पर प्रशिक्षण दिया।

शिविर में ब्लॉक अध्यक्षों को पार्टी की विचारधारा, संगठन संचालन, जनसंपर्क और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में आगामी सत्रों के दौरान संगठन और राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar