अन्य खबरें

साहू महासभा में शीलू साहू का बढ़ा कद: प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रह चुकीं शीलू अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं, समाज में खुशी की लहर

रायपुर, 20 नवंबर 2026। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा में छत्तीसगढ़ की शीलू साहू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय नेतृत्व और सामाजिक क्षेत्र में योगदान को देखते हुए महासभा ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को साहू समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

शीलू साहू इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष और मुंगेली जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। उन्हें सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ सरकारी सेवा का भी अनुभव है। उनके इसी बहुआयामी अनुभव का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर महासभा के संगठनात्मक विस्तार और गतिविधियों को मिलेगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में शीलू साहू को ओडिशा–छत्तीसगढ़ जोन में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी मिलेगी। उनके नेतृत्व में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रसार, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि शीलू साहू अपनी नई जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए समाज के विकास और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar