छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर के ‘कैफे पण्डुम’ की केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना, पुनर्वास और स्वावलंबन की बन रहा मिसाल

रायपुर, 09 अक्टूबर 2026

बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बन रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय सहकारिता सचिव डॉ. आशीष भूटानी सहित केंद्र और विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को कैफे का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की और इसे आजीविका तथा सामाजिक बदलाव की महत्वपूर्ण पहल बताया।

भ्रमण के दौरान बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने अधिकारियों को कैफे की अवधारणा, संचालन और इससे जुड़े परिवारों की आजीविका बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल हिंसा से प्रभावित और मुख्यधारा में लौटे लोगों को सम्मानजनक जीवन और आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने कैफे की व्यवस्थाओं, स्थानीय व्यंजनों, प्राकृतिक रंगों से सजे परिसर और आत्मीय आतिथ्य की सराहना की। उन्होंने कैफे को स्थानीय परिवेश और सादगी के साथ विकसित एक जीवंत केंद्र बताया। साथ ही, कैफे का संचालन कर रहे युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी आजीविका से जुड़ी इस पहल की प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar