छत्तीसगढ़जगदलपुर

बीजापुर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

📍 बीजापुर  , 16/05/26। थाना कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी सतीश माड़वी ने अटल आवास स्थित अपने निवास पर वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़िता सखी सेंटर पहुंची और मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों को अवगत कराया गया और थाना कोतवाली बीजापुर में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(f) एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar