छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

गांधी जयंती पर CISF NSL नगरनार का स्वच्छता अभियान: सब्जी मंडी और स्कूल परिसर में की सफाई, जवानों ने ली स्वच्छता की शपथ

जगदलपुर, 02 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को CISF NSL नगरनार द्वारा ग्राम पंचायत नगरनार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

सुबह 8:30 बजे शुरू हुए अभियान के दौरान नगरनार पंचायत क्षेत्र के सब्जी मंडी परिसर, स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। इस दौरान CISF NSL नगरनार के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह, डिप्टी कमांडेंट सनिश एम. सहित CISF के अधिकारी और बल सदस्य मौजूद रहे।

कमांडेंट राघवेंद्र सिंह की देखरेख में CISF के जवानों और अधिकारियों ने पूरी तत्परता के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। अभियान के दौरान CISF बल सदस्यों ने स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की शपथ भी ली।

अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा होनी चाहिए। CISF अधिकारियों और जवानों की सक्रिय सहभागिता से अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कहा गया कि स्वच्छ परिसर स्वस्थ समाज की पहचान है। स्वच्छता को अपनी आदत बनाकर ही स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर नगरनार का निर्माण किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar