छत्तीसगढ़

धमतरी में आत्महत्या के तीन मामले, दो युवकों समेत अधेड़ की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Dhamtari , 18/05/26। जिले में आत्महत्या के तीन अलग-अलग मामलों से सनसनी फैल गई है। इन घटनाओं में दो युवकों समेत एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस सभी मामलों में आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

पहला मामला बंजारी गांव का है, जहां युवक गगन साहू ने घर के आंगन में लगे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

वहीं दूसरा मामला अर्जुनी क्षेत्र का है, जहां रहने वाले युवक रेखराम मरकाम ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार सदमे में है और घर में मातम पसरा हुआ है।

तीसरी घटना नगरी क्षेत्र की है, जहां एक अधेड़ व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीनों मामलों में आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar