छत्तीसगढ़

14 करोड़ से संवरा सरोना रेलवे स्टेशन, PM मोदी आज करेंगे वर्चुअल लोकार्पण


रायपुर, 17 जुलाई 2026

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर चांपा और बालोद रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया जाएगा।

करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से विकसित सरोना रेलवे स्टेशन में 95 वर्गमीटर का नया कॉनकोर्स भवन, 2000 वर्गमीटर का सर्कुलेटिंग एरिया, नया फुट ओवरब्रिज, 7 प्लेटफॉर्म शेल्टर, 2800 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन, 2 लिफ्ट, आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत शौचालय, दूसरा प्रवेश द्वार, पर्याप्त पार्किंग, यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे और छत्तीसगढ़ की लोक कला से सुसज्जित परिसर जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

स्टेशन के पुनर्विकास की विशेषता यह रही कि निर्माण कार्य के दौरान 6 से अधिक पुराने पेड़ों को संरक्षित रखा गया। इनमें प्लेटफॉर्म के बीच स्थित एक पेड़ स्टेशन की विशेष पहचान बन गया है, जबकि परिसर के अन्य बड़े पेड़ों को भी सुरक्षित रखा गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar