छत्तीसगढ़

PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे

रायपुर,16 सितम्बर 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर मंगलवार को रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच खुली बहस हुई। दोनों नेताओं ने अपने-अपने कार्यकाल के आंकड़े रखे और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप किए। बहस खत्म होने के बाद प्रेस क्लब के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

हंगामे के दौरान स्थिति संभालने पहुंची पुलिस के साथ भी कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की और झड़प हुई। इस दौरान एक सब-इंस्पेक्टर की शर्ट का बटन और बैज टूटने की बात सामने आई है।

बहस के बाद दोनों दलों के बीच सोशल मीडिया पर भी पोस्टर और बयानों का वार-पलटवार शुरू हो गया। भूपेश बघेल ने एक्स पर तंज कसते हुए लिखा, “अगली बार किसी समझदार को भेजना…” वहीं भाजपा की ओर से भी पोस्टर जारी कर पलटवार किया गया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar