छत्तीसगढ़
आज बेमेतरा में CM साय का दौरा, विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे; शिक्षक सम्मान समारोह में भी लेंगे हिस्सा

रायपुर, 13 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार, 13 सितंबर को बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे हेलीकॉप्टर से बेमेतरा पहुंचेंगे। इसके बाद वे बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे से दोपहर 2 बजे तक विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2:05 बजे शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में भाग लेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।




