अन्य खबरें

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे, CM योगी बोले- जवानों का शौर्य ही भारत की अजेय शक्ति

लखनऊ। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान नए भारत के आत्मविश्वास, साहस और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 145 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, अदम्य इच्छाशक्ति और सशस्त्र सेनाओं के असाधारण पराक्रम की गौरवशाली अभिव्यक्ति ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के रणबांकुरों का शौर्य, त्याग और तप ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऑपरेशन ने पूरी दुनिया को साफ संदेश दिया कि भारत अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा। उन्होंने इसे केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा की विजयगाथा बताया।

वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले साल भारतीय जवानों ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए सीमा पार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर भारत की ताकत और मजबूत संकल्प का परिचय दिया था।

केशव मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और हर आतंकी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण को देश का गौरव बताया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar