अन्य खबरें

फायरिंग केस में खान सर की बढ़ीं मुश्किलें, अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; गार्डों की जमानत पर फैसला सुरक्षित

पटना, 8 जून 2026

खान ग्लोबल स्टडीज में हुई फायरिंग और बवाल के मामले में फैजल खान उर्फ खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर अदालत में मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है। वहीं, मामले में गिरफ्तार उनके दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता पक्ष के वकील ने अदालत में फायरिंग को जानबूझकर किया गया कृत्य बताते हुए जमानत का विरोध किया। दूसरी ओर, खान सर के अधिवक्ता का कहना है कि उनके मुवक्किल को साजिश के तहत मामले में फंसाया गया है और वे कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखेंगे।

सरेंडर की अटकलों पर वकील का बयान

बीते दिनों खान सर के आत्मसमर्पण को लेकर चर्चाएं तेज थीं, लेकिन उनके वकील ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल सरेंडर का कोई सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में है और कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

गार्डों के बयान से बढ़ीं मुश्किलें

मामले में गिरफ्तार दोनों सुरक्षा गार्डों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने कथित तौर पर खान सर के निर्देश पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी में फैजल खान का नाम भी जोड़ दिया, जिससे उनकी कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

कोचिंग संस्थान और अस्पताल को नोटिस

फायरिंग मामले के बीच प्रशासन ने खान ग्लोबल स्टडीज और उससे जुड़े अस्पताल परिसर का फायर सेफ्टी ऑडिट भी कराया। जांच में कई खामियां मिलने के बाद प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर सुधार करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा तक सुधार नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar