छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से बस्तर तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन का आगाज, केदार कश्यप और विजय शर्मा ने की पूजा-अर्चना

दंतेवाड़ा,13 अगस्त 2026

बस्तर तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद के साथ हुई। यात्रा प्रारंभ करने से पहले वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने मां दंतेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और दर्शन किए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

मंत्री केदार कश्यप ने मां दंतेश्वरी से छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। इसके बाद राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान के संकल्प के साथ बस्तर तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन का सफर आगे बढ़ा।

केदार कश्यप ने कहा कि मां दंतेश्वरी की पावन धरती से तिरंगा यात्रा का आगे बढ़ना गौरव का क्षण है। यह यात्रा बस्तर में शांति, विश्वास, एकता और विकास के नए अध्याय का संदेश लेकर जन-जन तक पहुंच रही है।

बस्तर तिरंगा यात्रा दूसरे दिन दंतेवाड़ा से कुआकोंडा, भूसारास घाटी, चिंगावरम, सुकमा, एर्राबोर, मनीकोंटा, दोरनापाल, पोलमपल्ली, बकुलपाल, मिनपा-ताड़मेटला, चिंतलनार, जगरगुंडा, सिलगेर, टेकलगुड़ेम और आवापल्ली होते हुए बीजापुर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम निर्धारित है।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही राष्ट्रभक्ति, एकता और विकसित एवं शांत बस्तर का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar