Green Steel Summit से उद्योग विभाग की बैठक तक: मुख्यमंत्री साय आज नवा रायपुर में रहेंगे व्यस्त, विकास और निवेश के मुद्दों पर होगा मंथन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार, 13 अगस्त को रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:30 बजे होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री यहां Green Steel & Mining Summit 2026 में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक शामिल होंगे। इसके बाद वे होटल से रवाना होकर दोपहर 1:10 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे।
दोपहर 1:10 से 3 बजे तक मुख्यमंत्री के कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित कार्यक्रम रहेंगे। इसके बाद दोपहर 3 से 4 बजे तक मंत्रालय में उद्योग विभाग की बैठक होगी।
बैठक के बाद शाम 4 से 5:30 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। शाम 5:30 बजे वे मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और करीब 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।
शाम 6 से 7 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास में ही आरक्षित कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम रहेगा।




