छत्तीसगढ़
CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज तीज मिलन में पहुंचेंगे, मंत्रालय में आरक्षित समय के बाद शाम को साक्षात्कार कार्यक्रम

रायपुर, 22 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे एम-12, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित ‘तीज मिलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे नवा रायपुर से रवाना होकर 3:40 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। यहां शाम 5 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। शाम 5 बजे मंत्रालय से रवाना होकर मुख्यमंत्री 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री निवास में शाम 6 बजे साक्षात्कार कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद शाम 7 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।




