छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE: बलरामपुर-जशपुर में आज मुख्यमंत्री साय, शिव महापुराण कथा में होंगे शामिल; महतारी सदन का कार्यक्रम और SBI शाखा का करेंगे उद्घाटन

रायपुर, 26 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बलरामपुर-रामानुजगंज और जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर में ग्राम कर्रा, विकासखंड राजपुर पहुंचकर महासद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 11:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 11:40 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:55 बजे डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पतरातू के हेलीपैड पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री कार से ग्राम कर्रा पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1:15 से 2:15 बजे तक महासद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे पतरातू हेलीपैड लौटकर हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के पण्डरीपानी के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री साय दोपहर करीब 3:30 बजे महतारी सदन, ग्राम पण्डरीपानी पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर महिलाओं और बहनों से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पण्डरीपानी शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे कार से अपने निजी निवास बगिया के लिए रवाना होंगे और शाम 4:45 बजे बगिया पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री का इसके बाद का कार्यक्रम आरक्षित एवं रात्रि विश्राम का रहेगा। वे अपने निजी निवास बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar