छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE: डिजिटल जस्टिस वर्कशॉप में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय, ‘नशामुक्त युवा’ अभियान में भी करेंगे शिरकत

 

रायपुर, 02 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रविवार (2 अगस्त) का कार्यक्रम विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों में सहभागिता के साथ व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर सबसे पहले वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल पहुंचेंगे, जहां वे “Strengthening Digital Justice Through New Criminal Laws” विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री लोक भवन पहुंचकर “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलाया जाएगा।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री के लिए कुछ समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर में वे लोक भवन से मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां आगे का समय भी आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में न्याय व्यवस्था में सुधार, युवाओं में जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar