शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, धमतरी में सनसनी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के परसतराई गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी के महज पांच महीने बाद हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कामेश्वरी साहू के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब पांच महीने पहले परसतराई गांव निवासी युवक से हुई थी। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
सूचना मिलने के बाद अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
मामले को लेकर CSP अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




