CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली दौरे पर रहेंगे, कंतेली में विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

रायपुर, 13 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मुंगेली विकासखंड के ग्राम कंतेली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे लोरमी विकासखंड के ग्राम डिंडौरी भी जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से 12:05 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे ग्राम कंतेली के मिनी स्टेडियम हेलीपेड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:35 बजे से 1:35 बजे तक ग्राम कंतेली के मिनी स्टेडियम में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 1:45 बजे लोरमी विकासखंड के ग्राम डिंडौरी हेलीपेड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे ग्राम डिंडौरी पहुंचेंगे। यहां उनका दोपहर 1:55 बजे से 2:40 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद वे 2:50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3:15 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 3:20 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड से कार द्वारा रवाना होकर 3:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।




