छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अभनपुर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, भाजपा कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास भी जाएंगे

 

रायपुर, 25 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को रायपुर और अभनपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय में रुकने के बाद अभनपुर स्थित अलका आशुतोष अग्रवाल भवन पहुंचेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 9:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और सुबह 9:55 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां आरक्षित समय के बाद सुबह 10:20 बजे अभनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे अभनपुर स्थित अलका आशुतोष अग्रवाल भवन पहुंचेंगे। यहां सुबह 10:40 बजे से 11:40 बजे तक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे अभनपुर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां निर्धारित समय बिताने के बाद दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar