छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : कवर्धा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रालय में कैबिनेट समेत कई अहम बैठकें

रायपुर, 08 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बुधवार (8 जुलाई 2026) का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। वे सुबह रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कवर्धा रवाना होंगे, जहां नवीन भाजपा कार्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर लौटकर मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों के साथ मंत्रिपरिषद की बैठक और मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से कवर्धा के लिए प्रस्थान कर 11:40 बजे न्यू पुलिस लाइन हेलीपेड, कवर्धा पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय, कवर्धा पहुंचकर 11:50 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक आयोजित नवीन भाजपा कार्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे हेलीकॉप्टर से नवा रायपुर लौटेंगे।

दोपहर 2:10 बजे मंत्रालय महानदी भवन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्य करेंगे। शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी, जबकि 5:30 बजे से 6:00 बजे तक मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक होगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री 6:00 बजे से 6:15 बजे तक शासकीय कर्मचारियों को अल्पकालीन ऋण सुविधा योजना से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 7:30 बजे वे रायपुर के थोक बाजार, डुमरतराई फेस-2 पहुंचकर नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar