छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : खनिज कार्यक्रम के बाद किसान मोर्चा की बैठक, फिर ‘विकसित भारत-समृद्ध छत्तीसगढ़’ कॉनक्लेव में पहुंचेंगे CM साय

रायपुर, 31 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिन खनिज साधन विभाग के कार्यक्रम, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के समापन और ‘विकसित भारत-समृद्ध छत्तीसगढ़’ कॉनक्लेव में भागीदारी के साथ व्यस्त रहेगा।

मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:55 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खनिज साधन विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 2 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट से रवाना होकर करीब 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री 3:15 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 3:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां 3:30 से 4 बजे तक किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना होंगे और 4:15 बजे होटल हयात, रायपुर पहुंचेंगे। यहां ‘विकसित भारत-समृद्ध छत्तीसगढ़’ कॉनक्लेव में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे होटल हयात से रवाना होकर 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे, जहां उनका आगामी कार्यक्रमों के लिए समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री का आज का शेड्यूल

समयकार्यक्रम
11:25 AMमुख्यमंत्री निवास से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान
11:55 AMमेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर आगमन
12:00–2:00 PMखनिज साधन विभाग का कार्यक्रम
2:30 PMमुख्यमंत्री निवास आगमन एवं आरक्षित
3:15 PMमुख्यमंत्री निवास से भाजपा कार्यालय के लिए प्रस्थान
3:30–4:00 PMकिसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का समापन
4:15 PMहोटल हयात आगमन
4:15–5:15 PM‘विकसित भारत-समृद्ध छत्तीसगढ़’ कॉनक्लेव
5:25 PMमुख्यमंत्री निवास आगमन एवं आरक्षित

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar