
जगदलपुर,20 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के ऑपरेशन के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने और कुशलक्षेम जानने के लिए जगदलपुर के जनप्रतिनिधि दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किरण सिंह देव से आत्मीय भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुलाकात के दौरान जगदलपुर महापौर संजय पांडे, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, रोटरी अध्यक्ष मनोज थॉमस और समाजसेवक विवेक जैन उपस्थित रहे। सभी ने किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होने की कामना की।
इस अवसर पर मां दंतेश्वरी भगवान से किरण सिंह देव के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। साथ ही उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।




