छत्तीसगढ़

CG NEWS : पूजा के दीपक से भड़की आग, पूरा घर जलकर खाक, बाल-बाल बचा परिवार

बिलासपुर , 26/05/26। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 27 खोली इलाके में सोमवार शाम एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि भगवान के पास जलाए गए दीपक से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में घर का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय इलाके में बिजली गुल थी और घर के सभी सदस्य बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान घर के भीतर जल रहे दीपक से आग लग गई। आग शाम करीब 7:30 बजे शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में तेजी से फैल गई।

घर से उठती आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar