छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर के सरकारी अस्पताल में पहली बार हुई ब्रेन DSA जांच, मरीजों को मिलेगा अत्याधुनिक उपचार

बस्तर,21 जुलाई 2026

डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में पहली बार ब्रेन की डिजिटल सब्सट्रैक्ट एंजियोग्राफी (DSA) सफलतापूर्वक की गई। इस अत्याधुनिक जांच से पैरालिसिस से पीड़ित एक महिला मरीज के मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं की वास्तविक स्थिति का पता लगाया गया, जिससे उपचार को नई दिशा मिली है।

जानकारी के अनुसार, बस्तर ब्लॉक के बड़े आलनार निवासी सुमित्रा नेताम को पैरालिसिस की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति का आकलन करने के बाद अस्पताल के नवनिर्मित कैथलैब में ब्रेन DSA जांच करने का निर्णय लिया।

इस प्रक्रिया को हैदराबाद के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. ऋषिकेश सरकार और CCSH के डॉ. पवन बृज ने संयुक्त रूप से पूरा किया। इस दौरान क्रिटिकल केयर कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ कुमार सहित अन्य चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रही।

चिकित्सकों के अनुसार, पहले ब्रेन DSA जैसी जटिल जांच के लिए मरीजों को रायपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। अब बस्तर में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर जांच और बेहतर उपचार मिल सकेगा। अस्पताल प्रबंधन ने इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar