छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर में RAMP योजना के तहत BDSP एवं डिजिटल इंटीग्रेशन कार्यक्रम आयोजित, MSMEs और SHGs को डिजिटल कारोबार की मिली नई दिशा

बस्तर,6 अगस्त 2026

केंद्र सरकार की RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत क्लस्टर भवन, पंडरीपानी (बस्तर) में BDSP एवं डिजिटल इंटीग्रेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME), भारत सरकार तथा राज्य शासन की उद्यमिता प्रोत्साहन पहलों के तहत सीएसआईडीसी (CSIDC), रायपुर के बैनर तले चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों, MSMEs तथा स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को Business Development Service Providers (BDSP), डिजिटल तकनीकों, ई-कॉमर्स, ऑनलाइन मार्केटिंग और सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर उनके व्यवसाय को अधिक प्रतिस्पर्धी एवं बाजारोन्मुख बनाना था।

कार्यक्रम में 40 उद्यमियों, MSMEs एवं SHGs के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय विकास, डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया प्रमोशन, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली, वित्तीय प्रबंधन, सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधाओं तथा व्यवसाय विस्तार की रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रतिभागियों ने अचार, बड़ी, पापड़, मसाले, पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खाद्य उत्पाद एवं अन्य स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए डिजिटल माध्यमों के उपयोग में विशेष रुचि दिखाई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्पाद गुणवत्ता, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, उत्पाद विकास तथा बाजार विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही स्थानीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक व्यावहारिक और डिजिटल आधारित सत्र शामिल किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मास्टर ट्रेनर चेतन चंद्राकर, जिला समन्वयक अजय कुमार साहू, अध्यक्ष सविता देवांगन, पत्रिका पटेल तथा जिला उद्योग केंद्र (DIC) से सुमन सेठिया का विशेष योगदान रहा। अंत में चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar