छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक होंगे एग्जाम

रायपुर,18 नवम्बर 2026
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं और प्रायोजना कार्यों की तिथियां घोषित कर दी हैं। मंडल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
प्राचार्यों को जारी किए गए दिशा-निर्देश
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के मुताबिक, निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रायोगिक परीक्षाओं और प्रोजेक्ट कार्यों को संपन्न कराया जाना है।
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत जानकारी
प्रायोगिक परीक्षाओं के सुचारू संचालन और अन्य तकनीकी औपचारिकताओं से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
मंडल ने विद्यालयों और विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रायोगिक परीक्षाओं और प्रोजेक्ट कार्यों की तैयारियां समय पर पूरी कर लें।




