छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

बस्तर दशहरा: 23 अक्टूबर को सिरहासार भवन में ही होगा पारंपरिक मुरिया दरबार, नाम बदलने की खबरें अफवाह

जगदलपुर,21 अक्टूबर 2026

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक आयोजन मुरिया दरबार को लेकर चल रही अटकलों पर बस्तर दशहरा समिति एवं प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। समिति ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को पारंपरिक मुरिया दरबार सिरहासार भवन में ही आयोजित होगा। इस वर्ष आयोजन स्थल में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

मुरिया दरबार का नाम बदले जाने की चर्चाओं को भी समिति ने निराधार बताते हुए महज अफवाह करार दिया है। समिति की ओर से वितरित किए जा रहे निमंत्रण पत्रों में भी ‘मुरिया दरबार’ का ही उल्लेख किया गया है। इससे स्पष्ट है कि इस ऐतिहासिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के नाम और स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वहीं, बस्तर दशहरा के अवसर पर आम जनता और आगंतुकों की सुविधा के लिए लालबाग मैदान में प्रदर्शनी और आमसभा का आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रम अपने निर्धारित स्वरूप के अनुसार संपन्न होंगे।

बस्तर दशहरा समिति ने आमजन से अपील की है कि वे आयोजन स्थल या नाम परिवर्तन को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों और अपुष्ट अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar