CM TODAY SCHEDULE : कैबिनेट बैठक से अग्रसेन जयंती महोत्सव तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पूरा शेड्यूल ❤️

रायपुर, 11 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर में मंत्रिपरिषद की बैठक लेंगे। इसके बाद शाम को ‘शक्ति स्वरुपा’ कार्यक्रम, ओमेगा मेडिशाईन हॉस्पिटल के अनावरण समारोह, प्रथमेश हॉस्पिटल के उद्घाटन और श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 4:40 बजे होटल बेबीलॉन कैपिटल पहुंचेंगे। यहां वे शाम 4:45 बजे से 5:45 बजे तक ‘शक्ति स्वरुपा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:45 बजे होटल से रवाना होकर 5:55 बजे ओमेगा मेडिशाईन हॉस्पिटल, न्यू राजेंद्र नगर, अम्लीडीह पहुंचेंगे। यहां शाम 5:55 बजे से 6:25 बजे तक आयोजित ‘अनावरण समारोह’ (Unveiling Ceremony) में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री शाम 6:25 बजे अस्पताल से रवाना होकर 6:35 बजे देवपुरी पहुंचेंगे। यहां वे शाम 6:35 बजे से 7 बजे तक प्रथमेश हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे देवपुरी से रवाना होकर 7:15 बजे श्री अग्रसेन धाम, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद रात 8:35 बजे श्री अग्रसेन धाम से रवाना होकर 8:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम में कैबिनेट बैठक के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े आयोजन शामिल हैं।




