छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, सहायक ग्रेड-3 समेत 1600 से अधिक पदों पर भर्ती परीक्षा 10 जनवरी को होगी

रायपुर,6 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2 तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर) उप समूह-2 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

सहायक ग्रेड-3 के 1,206 पद

इस भर्ती में सबसे अधिक पद सहायक ग्रेड-3 के हैं। कुल 1,206 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा स्टेनो, शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पंजीयन लिपिक और सहायक उप निरीक्षक सहित अन्य पद भी शामिल हैं।

पदों के अनुसार सहायक उप निरीक्षक-अ (जिला इकाई संवर्ग) के 279 पद, पंजीयन लिपिक के 50 पद, सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) के 40 पद और उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक) सामान्य शाखा हिंदी के 34 पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख और अंतिम तिथि की जानकारी मंडल द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

मंडल की ओर से भर्ती से जुड़े नियम एवं शर्तें, पदवार पात्रता, पाठ्यक्रम, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा संचालन संबंधी निर्देश वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और पात्रता संबंधी जानकारी ध्यान से पढ़ लें। सहायक ग्रेड-3 के 1,206 पद होने के कारण यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar