छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बेड़ाउमर में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती, सरपंच अर्जुन कश्यप ने ग्रामीणों को दिलाया स्वच्छता और सेवा का संदेश

बकावंड। बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बेड़ाउमर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सरपंच अर्जुन कश्यप के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच अर्जुन कश्यप ने ग्रामीणों को महात्मा गांधी के जीवन, उनके संघर्ष और देश के प्रति योगदान से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सेवा के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामीणों ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और गांधीजी के जीवन एवं विचारों पर चर्चा की।

इस अवसर पर उप सरपंच जयनाथ बघेल, रोजगार सहायक सचिव हाड़ीराम, देवीसिंह, कमलोचन, अंतुराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। ग्रामीणों ने गांधी जयंती के माध्यम से एकता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar