नीति आयोग के ‘Champions of Change’ कार्यक्रम में उसूर विकासखंड को देश में दूसरा स्थान

रायपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड ने नीति आयोग के प्रतिष्ठित “Champions of Change” कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के मूल्यांकन में उसूर विकासखंड ने सेंट्रल इंडिया ज़ोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि को राज्य सरकार की जनकेंद्रित विकास नीति, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय की बड़ी सफलता माना जा रहा है। दूरस्थ और आकांक्षी क्षेत्रों में विकास योजनाओं की बेहतर पहुंच और सेवा प्रदायगी में सुधार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
नीति आयोग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, आधारभूत संरचना तथा सामाजिक विकास जैसे प्रमुख मानकों पर विकासखंडों का मूल्यांकन किया जाता है। उसूर विकासखंड ने विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर परिणामों के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की।
इस सफलता के पीछे बीजापुर जिले द्वारा अपनाया गया “3C मॉडल” महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें Convergence (अभिसरण), Collaboration (सहयोग) और Competition (प्रतिस्पर्धा) के माध्यम से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, जनभागीदारी और विभागीय तालमेल को बढ़ावा दिया गया।
अभिसरण के तहत स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत, शिक्षा और कृषि विभाग की योजनाओं को समेकित रूप से लागू किया गया। वहीं सहयोग मॉडल के जरिए मैदानी अमले, जनप्रतिनिध




