छत्तीसगढ़

रायपुर में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, नुआखाई से गोवर्धन पूजा तक इन तारीखों पर बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

रायपुर, 10 सितंबर 2026

सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। ये अवकाश रायपुर जिले एवं राजधानी शहर स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होंगे।

जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व के लिए 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) तथा गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश के अनुसार ये तीनों स्थानीय अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar