
जगदलपुर,6 अगस्त 2026
कलेक्टर आकाश छिकारा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों के लिए कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। दोनों प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
स्वीकृत आदेश के अनुसार तहसील बास्तानार के ग्राम बोरजा निवासी 61 वर्षीय पोदिये मण्डावी की सांप काटने से मृत्यु होने के बाद उनके परिजन दशो मण्डावी को 4 लाख रुपये की सहायता मंजूर की गई है।
इसी प्रकार तहसील बस्तर के ग्राम खोरखोसा निवासी मधु बघेल की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके भाई कोदूराम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सहायता प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत दी जा रही है।






