छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जजों की नियुक्ति, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

रायपुर,8 सितम्बर 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति ने दी नियुक्ति को मंजूरी

अधिसूचना के मुताबिक, संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) के तहत राष्ट्रपति ने तीनों न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

तीनों नवनियुक्त न्यायाधीश अपने-अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से पद संभालेंगे। इन नियुक्तियों के साथ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar