महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त आज जारी करेंगे मुख्यमंत्री, बुनकर सम्मेलन में भी होंगे शामिल

रायपुर, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से कार द्वारा रवाना होकर 11:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।
यहां मुख्यमंत्री प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विभाग की स्वदेशी प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे और कार्यक्रम में उपस्थित बुनकरों, स्व-सहायता समूहों तथा ग्रामोद्योग से जुड़े हितग्राहियों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री निवास से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त का भुगतान करेंगे। इस दौरान योजना की पात्र महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री के इन दोनों कार्यक्रमों को लेकर संबंधित विभागों ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुनकर सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में बुनकरों, कारीगरों और ग्रामोद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है, जबकि महतारी वंदन योजना की अगली किस्त जारी होने का लाभ लाखों पात्र महिलाओं को मिलेगा।




