खेल

Asian Games 2026: भारत के बेटों ने भी कबड्डी में जीता Gold, ईरान को 40-34 से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क,26 सितंबर 2026

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीमों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में ईरान को 40-34 से हराकर Gold Medal अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने भी ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इस तरह एक ही दिन भारत ने कबड्डी के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में Gold Medal अपने नाम किए।

हाफ टाइम तक ईरान से पीछे था भारत

पुरुष कबड्डी फाइनल में दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ईरान ने हाफ टाइम तक 18-17 की बढ़त बना रखी थी। दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले का रुख बदल दिया।

भारत की ओर से अर्जुन देशवाल ने रेडिंग में अहम अंक जुटाए, जबकि डिफेंस में सुमित और राहुल ने ईरानी रेडरों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ईरान के स्टार खिलाड़ी शादलोई ने भी भारतीय टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने कई मौकों पर उसे नाकाम किया।

मैच के आखिरी छह मिनट निर्णायक रहे। भारत ने इस दौरान बढ़त हासिल की और अंत तक इसे बनाए रखा। आखिरकार भारतीय टीम ने 40-34 से जीत दर्ज कर Gold Medal अपने नाम कर लिया।

महिला टीम ने भी ईरान को हराकर जीता Gold

पुरुष टीम से पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। फाइनल में दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ी टक्कर रही और एक समय स्कोर 7-7 से बराबर था।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ के अंत तक 22-16 की बढ़त बना ली। भारत ने मुकाबले में ईरान को दो बार ऑल आउट भी किया।

दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी करते हुए भारत को ऑल आउट किया और अंतर कम किया। हालांकि भारतीय टीम ने फिर दबाव बनाया और ईरान को ऑल आउट करते हुए अपनी बढ़त कायम रखी। मुकाबला 37-34 पर समाप्त हुआ और भारत ने Gold Medal जीत लिया।

एशियन गेम्स में भारत के खाते में चार Gold

पुरुष कबड्डी टीम की जीत के साथ Asian Games 2026 में भारत के Gold Medals की संख्या चार हो गई है। भारत के खाते में कुल 28 Medals हैं।

इससे पहले सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में Silver Medal जीता। उन्होंने 2:11:37 का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया। वहीं स्क्वैश के Mixed Doubles में जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने Bronze Medal अपने नाम किया।

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का पदक अभियान जारी है और आने वाले मुकाबलों में भी भारत के खाते में और पदक जुड़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar