छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज करेंगे साहित्यकार डॉ. शिरोमणि माथुर का सम्मान, ‘अंतरज्योति’ का होगा विमोचन


रायपुर,5 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में वरिष्ठ समाजसेविका, राष्ट्रीय स्तर की सम्मानित साहित्यकार एवं कवयित्री डॉ. शिरोमणि माथुर का सम्मान करेंगे।

यह सम्मान एवं पुस्तक विमोचन समारोह अगसदीया परिवार और वैभव प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह डॉ. शिरोमणि माथुर, डॉ. रजनी नेलसन, पत्रकार टीकम सिंह पिपरिया, दिनेश चौहान, कैलाशचंद जैन बरमेचा तथा यमुनोत्री वर्मा का भी सम्मान करेंगे।

समारोह के दौरान डॉ. शिरोमणि माथुर की नई कृति ‘अंतरज्योति’, डॉ. रजनी नेलसन की पुस्तक ‘सुरंग के सात रंग’ तथा दिनेश चौहान के कथा संग्रह का भी विमोचन किया जाएगा। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar