बालेंगा में CEO भानु प्रताप सिंह चुरेंद्र का भावभीनी विदाई समारोह, हल्बा-हल्बी समाज ने किया सम्मान उप

बस्तर, 9 जुलाई 2026
अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा-हल्बी समाज ग्राम बालेंगा के तत्वावधान में जनपद पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) भानु प्रताप सिंह चुरेंद्र के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दंतेश्वरी की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भानु प्रताप सिंह चुरेंद्र ने अपने कार्यकाल के दौरान जनहित, विकास कार्यों और प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ किया। उनकी सरल कार्यशैली, सहज उपलब्धता और जनहितैषी सोच ने उन्हें क्षेत्र की जनता के बीच विशेष सम्मान दिलाया।
इस अवसर पर शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया गया। समाज की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य तथा जनपद पंचायत नरहरपुर, जिला कांकेर में नई पदस्थापना पर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
अपने संबोधन में भानु प्रताप सिंह चुरेंद्र ने बस्तरवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हल्बा-हल्बी समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर से मिला स्नेह, सहयोग और अपनापन उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों में हमेशा शामिल रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह कुदराम ने किया। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
समारोह में वसंत गांवरे, डॉ. टी.आर. रात्रे, के.आर. रात्रे, आर.एस. सूर्यवंशी, पीयूष नायक, छेदीलाल बघेल, अभय नायक, पुरुषोत्तम तारम, लाल सिंह ठाकुर, देवेंद्र कुमार नाग और जगदीश पटेल सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।




