
जगदलपुर, 02 जुलाई 2026
बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान धारदार लोहे की तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तलवार भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार घटना ग्राम मारकेल शिवनागुड़ापारा की है। आरोपी विश्वकर्मा कश्यप (55 वर्ष) द्वारा जमीन सीमांकन के दौरान तलवार लहराकर ग्रामीणों को भयभीत किया जा रहा था, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे की तलवार बरामद कर जब्त की गई। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक अजय साहू, आरक्षक नेलसन टोप्पो, विक्रम उरांव और आरक्षक चालक अविनाश कुमार की विशेष भूमिका रही।




